कुशीनगर जिले में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर वेदी निर्माण, सजावट और साफ-सफाई की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम संजय चौहान और एसपी केशव कुमार ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को दोनों अधिकारी सेवरही के शिवाघाट छठ उपासना स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।