कुशीनगर में लघु नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का अनुदान दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये मांगे गए थे, लेकिन बातचीत के बाद 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। गोरखपुर से आई टीम ने शनिवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में उन्हें रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।