फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरवट-कोनवलिया के बीच देर रात टूटा बांध, नदी का रुख आबादी की ओर

कुशीनगर के विरवट कोनवलिया और जवही दयाल के बीच एपी बांध सोमवार देर रात टूट गया। इससे 10 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। नदी का रुख आबादी की तरफ मुड़ गया है। सूचना पर रात में ही कमिश्नर और डीआईजी ने बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। अफसर पूरी रात बांधों पर कैंप करते रहे।एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की 5 टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं। 200 से अधिक कर्मचारी गांव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। खड्डा के छितौनी नगर के कई मोहल्लों में पानी भर गया है। खड्डा से बिहार को जोड़ने वाले हाईवे पर करीब 3 फीट पानी चढ़ गया है, आवागमन बाधित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें