ईसीजी के दौरान अंगूठी उतारने के बाद चोरी का आरोप, मरीज और परिजनों पर नर्स से बदसलूकी का आरोप, कार्रवाई की मांग पर मुख्य गेट पर धरना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंगूठी चोरी के आरोप को लेकर महिला मरीज और स्टाफ नर्स के बीच हुए विवाद ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। महिला मरीज पर स्टाफ नर्स के साथ हाथापाई और अभद्रता करने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।