हत्याकांड का खुलासा- ब्याज के 2.75 लाख नहीं लौटाने पड़े, इसलिए रची हत्या की साजिश निर्माणाधीन मकान में बुलाकर पहले ईंट से सिर पर किए वार, फिर चाकू से काट दिया गला- पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के पास चूड़ी, चप्पल और दुपट्टा फेंका, जेब में रखी कंडोम-वियाग्रा की गोलियां मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा में 25 अगस्त की सुबह हुई शकील उर्फ राशिद की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के घर से करीब सात सौ मीटर दूर रहने वाले लकड़ी कारोबारी मोहम्मद कदीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शकील से करीब एक लाख दस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज समेत रकम बढ़कर 2.75 लाख रुपये हो गई थी। रकम वापस न करनी पड़े, इसके लिए उसने हत्या की साजिश रची थी।