कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो टीमें गठित की गई हैं। यह जानकारी चायल क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने दी।