फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनगणना के लिए दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण, घर-घर जाकर जुटाएंगे ब्योरा

कासगंज में जनगणना के लिए अब शिक्षक घर-घर जाकर लोगों का ब्योरा जुटाने की प्रक्रिया सीख रहे हैं। नगर पालिका परिषद में शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर गणना के तरीके, आंकड़े दर्ज करने और बेघर लोगों की सूची तैयार करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने एलईडी के माध्यम से पूरी प्रक्रिया समझाई, ताकि जनगणना का काम निर्धारित तरीके से पूरा किया जा सके। नगर पालिका परिषद में 50-50 शिक्षकों के बैच बनाकर पालिकाध्यक्ष कार्यालय और सभागार में अलग-अलग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इसमें शिक्षकों को बताया गया कि घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लोगों से जानकारी जुटानी है। आंकड़ों का संकलन सावधानी से करने और बेघर लोगों की गणना के दौरान उनकी सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। मास्टर ट्रेनर संत कुमार ने दृश्य माध्यमों के जरिए जनगणना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को फील्ड में काम करने के लिए तैयार करना और गणना की प्रक्रिया को लेकर उनकी शंकाएं दूर करना रहा। प्रशिक्षण सत्रों में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें