कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की 101 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। हाईस्कूल पास आरोपी नजमुद्दीन उर्फ शान कर्नलगंज के लकड़मंडी का रहने वाला है। गोविंद नगर पुल के पास चेकिंग के दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई है, और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य थानों में मामले दर्ज हैं।