फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव के दो गांवों में तीन मकान-दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, समेट ले गए सामान

भीतरगांव क्षेत्र के कीसाखेड़ा गांव में चोरों ने दुस्साहस की हदें पार करते हुए एक बार फिर साढ़ पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। रविवार की देर रात चोरों ने बंद पड़े रिटायर्ड दरोगा चंद्रशेखर यादव और उनके भाई मुन्ना यादव के मकानों को निशाना बनाया। मुख्य गेट का ताला काटकर अंदर घुसे चोरों ने सभी कमरों के कुंडे और ताले तोड़कर इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब मकानों के ताले टूटे और आवारा कुत्ते अंदर-बाहर घूमते दिखे, तब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। दोनों परिवार अहिरवां, चकेरी में रहते हैं और खेती-किसानी के सिलसिले में कभी-कभार गांव आते हैं। शातिर चोरों ने इसके बाद पड़ोसी गांव वीरानखेड़ा में एक परचून की दुकान और एक अन्य बंद मकान को भी अपना शिकार बनाया। लगातार हो रही इन चोरियों से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। रात में सुस्त पड़ी पुलिस गश्त के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें