फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रेट्रो वर्स 26 में छात्रों ने दी एकल, युगल और सामूहिक प्रस्तुतियां

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के यूआईईटी ओपन एम्फीथियेटर में बृहस्पतिवार शाम बॉलीवुड के सुनहरे दौर के गीतों के नाम रहीं। यहां विश्वविद्यालय के म्यूजिक विभाग के विद्यार्थियों ने ‘रेट्रो वर्स ’26’ में 1970, 1980 और 1990 के दशक के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर पुराने दौर की यादें ताजा कीं। कुलपति प्रो. विनय पाठक और डॉ. वंदना पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। शुरुआत ग्रुप सांग और ग्रुप डांस से हुई। विद्यार्थियों ने एकल और युगल प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी संगीत प्रतिभा दिखाई। वैष्णवी सक्सेना ने ‘पिया तोसे नैना लागे रे’, आदर्श शुक्ला ने ‘लिखे जो खत तुझे’, सरस्वती ने ‘ये दिल तुम बिन’, लक्ष्मी ने ‘चलते चलते यूं ही कोई मिल गया था’, मैविश ने ‘तड़पते तड़पाते’ और रुद्राक्ष ने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ प्रस्तुत किया। कृतिका जायसवाल ने ‘तूने ओ रंगीले’, तनिष्का ने ‘तू इस तरह से’, गुरप्रीत ने ‘मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा’ और पुलकित और कृतिका ने ‘एक हसीना थी’ की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने गायन के साथ की-बोर्ड, तबला, गिटार, ड्रम और कॉन्गो समेत विभिन्न वाद्ययंत्रों पर संगत की। विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि गोरे समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें