गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपरखेड़ा गांव में रविवार की रात शौच करने युवक को नशेबाजों ने कुल्हाड़ी व फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार देर रात वह घर से कुछ दूरी पर शौच करने गया था। वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। नशेबाजों से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर गांव के ही महेश, मनोज कुमार, सुरेश व उमेश ने फावड़ा और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर घायल कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।