कोतवाली गंगाघाट के पश्चिमी गंगाघाट स्थित एक शिव मंदिर में स्थापित भोलेनाथ के शिवलिंग में लिपटे किसी विशेष धातु के शेषनाग को मंदिर में पूजा करने के बहाने एक युवक चोरी कर ले गया। इस बीच मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की गतिविधि कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हलांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला संवाद नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिखाया गया कि पूजा करने के बहाने पिठ्ठू बैग लेकर युवक मंदिर में घुसता है बैठकर पूजा करने को ढ़ोग करता है इस बीच मौका पाकर शेषनाग को शिवलिंग से निकाल कर अपने बैग में डालता है और निकल जाता है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।