सिविल लाइंस स्थित बिशप वेस्टकोट स्कूल में रविवार को कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न बेल्ट वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। व्हाइट बेल्ट में मो. मूसा खान, येलो बेल्ट में समीक्षा मिश्रा, ग्रीन बेल्ट में प्रखर गुप्ता, ग्रीन प्रथम बेल्ट में मोमिना समीर, ब्लू बेल्ट में दृश्य और रेड बेल्ट में अद्विक सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की प्रिंसिपल नैंसी एलिस कच्छप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टेस्ट शुरू करवाया। प्रिंसिपल ने रांची में 25 से 30 नवंबर तक होने वाली एसजीएफआई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे आयन खान को प्रतीक चिह्न देकर शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, अविनाश चंद्र द्विवेदी, बलराम यादव, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान और रामगोपाल बाजपेई ने भी आयन को सम्मानित किया।