फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरस्वती विहार में दूषित जलभराव से लोग परेशान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इंदिरानगर के निकट स्थित सरस्वती विहार के निवासी दूषित जलभराव की समस्या से परेशान हैं। समस्या से आजिज होकर बुधवार को क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था कराने और जलभराव से स्थायी निजात दिलाने की मांग की। वार्ड-17 के निवासी सचिन सक्सेना, बन्नू मिश्रा आदि ने बताया कि कई वर्षों से पक्का नाला नहीं बनने के कारण बारिश में जलभराव हो जाता है। इस बार भी जमा पानी की निकासी नहीं हो सकी है। दूषित पानी से बच्चों के बीमार होने के साथ उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक जलभराव के बीच मगरमच्छ और जहरीले सांप भी निकल चुके हैं। सबमर्सिबल का पानी भी दूषित हो गया है। उन्होंने तत्काल जलनिकासी के लिए अधिक क्षमता वाले चार जेटपंप लगवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की। इस दौरान अभिषेक दीक्षित, तृप्ति, सुनील सक्सेना, आयुष तिवारी, शिखा और राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें