कोतवाली गंगाघाट के पश्चिमी चौकी क्षेत्र के राजधान मार्ग साकेतपुरी मोड़ के निकट एक बाइक को टक्कर मारते हुए बचने के लिए कार वहीं सड़क किनारे हो रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम के पंडाल में जा घुसी गनीमत रही कि यहां बैठे लोग बाल-बाल बच गए। वहीं कार बैक करते समय अनियंत्रित हो गई और तीन लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। भीड़ ने चालक की पिटाई कर कार में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर रही पुलिस ने किसी तरह से चालक को बचाया और कार समेत कोतवाली लेकर आए। जहां कोई शिकायत न आने पर उसे छोड़ दिया गया। चालक एक सफेदपोश नेता का करीबी है। और प्रापर्टी डीलर है। शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे कानपुर से उन्नाव की ओर जा रही एक किया कार जैसे ही राजधानी मार्ग जोगाभोगा मोड़ के पास पहुंची वहां एक बाइक सवार को टक्कर मार दी हलांकि बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं पकड़े जाने के डर से चालक कार लेकर सड़क किनारे हो रहे गणेश महोत्सव पंडाल में घुस गया। यह देख यहां अफरा-तफरी मच गई दर्शक जान बचाकर इधर-उधर भागे। गनीमत रही की कोई पंडाल में रहा कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस बीच चालक ने फिर कार तेजी से बैक की जिसकी चपेट में राह चलते गोपीनाथ पुरम निवासी शिवकुमार, कानपुर पटका पुर निवासी उमेश चौहान व एक अन्य युवक आ गए और टककर लगने से घायल हो गए। यह देख पब्लिक आक्रोशित हो गई और चालक की पिटाई कर कार में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से चालक को बचाया और कार समेत कोतवाली ले आए। बताया गया कि चालक उन्नाव शहर के रहने वाले एक सफेद पोश नेता का करीबी है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बचाए गए चालक का नाम कासिम निवासी उन्नाव बताया गया है, किसी प्रकार की कोई शिकायत न आने के कारण चालक को उपचार के बाद जाने दिया गया। वहीं गणेश महोत्सव कार्यक्रम की परमीशन पंडाल के अंदर दी गई थी लेकिन लोग सड़क तक बैठ गए थे।