फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में 50 दिन तक चलेगा लक्षचंडी महायज्ञ, 700 ब्राह्मण करेंगे राष्ट्र कल्याण के लिए आहुति

कानपुर में महाराजपुर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मदेव मंदिर में शनिवार को विशाल पूजन एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। तिरंगा अगरबत्ती परिवार के सिद्धार्थ शर्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज शामिल हुए। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक शिवाकांत शास्त्री द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज ने आगामी महायज्ञ की जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर के सरसैया घाट के सामने 16 जनवरी से छह मार्च तक लक्षचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। करीब 50 दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में 100 कुंडों में 700 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएंगी। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें