कानपुर के किदवई नगर स्थित ओ ब्लॉक, कुम्हार मंडी में यात्री जन कल्याण समिति द्वारा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'भ्रूण हत्या बंद करो' अभियान के तहत अष्टमी पर्व पर भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। समिति की प्रदेश सचिव मंजू पांडेय ने कन्याओं के पैर पखारकर विधि-विधान से पूजन किया और नोवा बेर्डे की ओर से दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय और विकास अग्रवाल ने समाज में कन्या भ्रूण हत्या रोकने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।