नवाबगंज के ख्योरा कछार में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से यहां पर प्रशासन ने पंपिंग सेट लगाकर जलभराव का पानी निकालने की व्यवस्था की है। बता दें की ख्योरा कछार की पूरी निचली बस्ती में जलभराव है। जलभराव की वजह से जनजीवन भी प्रभावित है।