ऐतिहासिक नगरी बिठूर में पेशवाकालीन के समय सूबेदार के द्वारा बनवाया गया रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनी सुरंग आज भी लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। बिठूर पुराने रेलवे स्टेशन के ठीक पास करीब 20 मीटर लंबी यह सुरंग बनी हुई है।खास बात यह है कि कई वर्षों बाद भी सुरंग में कोई टूट-फूट नहीं हुई है और लोग आज भी बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल आवागमन के लिए कर रहे हैं।पुराने निर्माण की मजबूती और उस दौर की इंजीनियरिंग का यह नमूना आज भी लोगों को आकर्षित करता है।