दक्षिण में पहली बार पंडित देवकीनंदन ठाकुर महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा होगी। रेलवे मैदान, निराला नगर में 12 से 18 नवंबर तक आयोजित कथा के लिए भव्य पंडाल और आकर्षक मंच तैयार किया जा रहा है। विश्व शांति सेवा समिति कानपुर और विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली की ओर से यह 18वां आयोजन है। समिति के सचिव विपिन बाजपेयी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इससे पहले दो बार फूलबाग और 15 बार मोतीझील में कथा हो चुकी है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक होगी। 12 नवंबर को सुबह 10 बजे मनकामेश्वर मंदिर, साकेत नगर से कलश यात्रा निकलेगी। वार्ता में मिथलेश, मनोज पांडेय, राम विनय यादव, शशांक, माया सिंह, पूनम पांडेय, मीना शुक्ला और अमल श्रीवास्तव मौजूद रहे।