कानपुर में चकेरी के शिवकटरा इलाके में विकास कार्य के नाम पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र में इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाने के लिए सड़क की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। उखड़ी हुई सड़क और गड्ढों के कारण स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदहाल रास्ते की वजह से क्षेत्र में आए दिन हादसे का अंदेशा बना हुआ है।