कल्याणपुर में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने स्थित बस्ती में सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे कूड़ा फेंके जाने से यह जगह डंपिंग जोन में तब्दील होती जा रही है। आसपास रहने वाले लोगों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को गंदगी के बीच से निकलना पड़ता है। सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से इलाके की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।