फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जलभराव से जूझ रहे लोगों की समस्या का हुआ समाधान, मिली राहत

Shikha Pandey Updated Wed, 02 Sep 2026 06:45 PM IST

बिल्हौर में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित बलराम नगर नाला चोक हो जाने से रेल पथ और मोहल्ले के कई घरों में जलभराव हो गया था। समस्या को देखते हुए नगर पालिका, बिल्हौर देहात और रेल कर्मियों की संयुक्त टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बुधवार को चोक नाला साफ कर जल निकासी बहाल कर दी है। नाला साफ हो जाने से रेल पथ पर भरा पानी निकासी हो गया है। रेल यातायात पूरी तरीके से समान्य हो गया है। नाला की सफाई होने से बलराम नगर मोहल्ले के परेशान दर्जनों घरों में भरा पानी भी उतर गया है। जिससे मोहल्ले के लोगों को राहत महसूस हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें