प्राथमिक विद्यालय प्रथम बिठूर के मुख्य गेट के सामने पिछले कई महीने से बिजली की केबल पड़ी हुई है। करीब एक महीने पहले आई आंधी-तूफान में बिजली का पोल टूट गया था। इसके बाद से केस्को की लापरवाही के चलते न तो टूटी केबल को हटाया गया और न ही टूटे पोल की जगह नया पोल लगाकर केबल जोड़ी गई। हालात यह हैं कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को केबल के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, आसपास के विद्युत उपभोक्ताओं को दूसरे पोल से अपने बिजली कनेक्शन जुड़वाने पड़े हैं।