फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मौसम के बदलाव से बीमार हो रहे लोग, न्यू पीएचसी में 250 मरीज पहुंचे

मौसम के बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। न्यू पीएचसी में गुरुवार को 250 मरीजों का उपचार कराया गया। जिन्हें बुखार, जुकाम, खांसी और चर्म संबंधी दिक्कतें रही। यहीं हालात नगर के सीएचसी और अन्य दो अरबन हेल्थ सेंटरों का रहा। ठाकुरखेड़ा स्थित सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत मिश्रा ने बताया कि उनके यहां पिछले चार दिनों से लगातार डेढ़ सौ के ऊपर ओपीडी जा रही है। दिन में असमय बारिश होने से मौसम अचानक ठंडा हो जाता है और फिर अचानक तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी पड़ने लगती है जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वहीं राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दिन-रात में भी मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है ऐसे में लोग सावधानी बरते और खान-पान पर ध्यान दे साथ ही एकदम से गर्मी या सर्दी में रहे। न्यू पीएचसी में आज सर्वाधिक ढ़ाई सौ मरीजों की ओपीडी हुईं। जिसमें बुखार, खांसी, जुकाम, चर्म संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक रहे। ब्रम्हनगर और चंपापुरवा स्थित अरबन हेल्थ सेंटरों का भी यहीं हाल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें