पनकी कल्याणपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत एक बार फिर जर्जर हो गई है। कुछ दिन पहले ही इस सड़क पर विभाग द्वारा पैचवर्क का कार्य कराया गया था, लेकिन पैचवर्क कुछ ही दिनों में टूटकर बजरी में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं और गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।