मैनावती मार्ग पर सिंहपुर से संभरपुर गांव तक गहरी सीवर लाइन डालने के काम की वजह से पहले कई महीने तक सड़क की एक लेन बंद रही। सीवर लाइन डालने का काम पूरा होने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं कराए जाने से एक लेन करीब एक साल से बंद है और मजबूरी में लोग ट्रैफिक का सामना करते हुए सिर्फ एक लेन आवागमन करने को मजबूर हैं।