फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महिला घाट के पास नगर पंचायत ने बना दिया कूड़ाघर, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

धार्मिक और पर्यटन नगरी बिठूर के महिला घाट के पास नगर पंचायत कर्मियों ने कूड़ाघर बना दिया है। गंगा घाट के नजदीक कूड़ा एकत्र किए जाने से आसपास गंदगी फैलने और दुर्गंध उठने की आशंका है। बिठूर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गंगा स्नान व धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में घाट के पास कूड़ाघर बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट जैसे धार्मिक स्थल के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नगर पंचायत को यहां से कूड़ाघर हटवाकर किसी दूसरे स्थान पर व्यवस्था करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें