भीतरगांव-नौरंगा मार्ग पर पासीखेड़ा और उमरी गांव के बीच सड़क किनारे लगा एक विशाल महुआ का पेड़ अचानक टूटकर बीच सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला और कुल्हाड़ी-आरी की मदद से पेड़ की डालियों को काटकर हटाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क साफ हो सकी और आवागमन बहाल हुआ।