कानपुर में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आरबीआई के सामने स्थित एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय (गोल्ड जिम वाली बिल्डिंग) में गुरुवार सुबह करीब छह बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।