कानपुर के टीएसएच मैदान पर आयोजित दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में कर्नाटक के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर शिव शंकरा आकर्षण का केंद्र रहे। एक हाथ से बल्लेबाजी करते हुए अब तक लगभग 30,000 रन बना चुके शिव शंकरा ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैदान में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने एक बेहद भावुक और कड़ा संदेश दिया कि लोगों को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए और खुदकुशी जैसे आत्मघाती कदम नहीं उठाने चाहिए।