गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथनी ने रविवार को रविदासपुरम, अर्मापुर, नमक फैक्टरी, सेंट्रल पार्क और सीटीआई नहर छठ पूजा घाट पर सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य देव की प्रतिमाओं का अनावरण किया। विधायक ने बताया कि विकास और सुंदरीकरण कार्य में 30 लाख रुपये खर्च हुआ है। इस अवसर पर छठ पूजा समिति के पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार, जेपी गौड़, पार्षद नीरज गुप्ता, नीरज कुरील, संतोष सिंह, हिमांशु आदि मौजूद रहे।