फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड राधेलाल, नरवल थाने में दी गई भावुक विदाई

नरवल थाना परिसर में बुधवार को होमगार्ड राधेलाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। 37 वर्षों तक विभाग में सेवा देने के बाद साथियों ने उन्हें भावुक माहौल में विदाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साढ़ थाना क्षेत्र के अरंजराम गांव निवासी राधेलाल पुत्र अक्षय लाल ने वर्ष 1989 में होमगार्ड के रूप में सेवा शुरू की थी। 2026 में सेवानिवृत्त होने तक उन्होंने कानपुर के कई थानों और विभागों में ईमानदारी से ड्यूटी निभाई। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी का हिस्सा है, लेकिन सहकर्मियों की यादें हमेशा रहती हैं। राधेलाल ने परिवार की तरह विभाग को सेवा दी, उनका योगदान सराहनीय है। इस मौके पर राधेलाल भावुक हो गए और सभी का आभार जताया। समारोह में पुलिसकर्मी व होमगार्ड जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें