कल्याणपुर में जीटी रोड पर सड़क किनारे ठेले लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और हादसों की आशंका बनी हुई है।सड़क किनारे ठेले लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच ठेले लगने से सड़क पर दबाव बढ़ जाता है। इससे कई बार वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। जीटी रोड पर ठेले खड़े होने से पीछे से आने वाले वाहनों को निकलने में भी दिक्कत होती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा बना रहता है। व्यस्त सड़क पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है।