दिल्ली में हुई हालिया घटना के बाद कानपुर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मंगलवार देर रात महिला पुलिस की 10 अलग-अलग टीमों ने सड़कों पर उतरकर बड़ा रियलिटी चेक अभियान चलाया। सादी वर्दी में तैनात महिला सिपाहियों ने ई-रिक्शा, टेंपो, ऑटो और मेट्रो में देर रात सफर कर जमीनी हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि डेढ़ घंटे तक चले इस चेकिंग अभियान में कहीं भी अश्लीलता या छेड़खानी का मामला सामने नहीं आया और चालकों का व्यवहार अच्छा पाया गया।