फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने से चकरघिन्नी बनी पुलिस

Thu, 01 Oct 2026 11:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

पनकी बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार देर रात 75 वर्षीय बुजुर्ग के चीखने-चिल्लाने से पुलिस करीब दो घंटे तक चकरघिन्नी बनी रही। बुजुर्ग तीन मंजिला छत पर थे और काफी देर से आवाज लगा रहे थे। पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गेट का अंदर से बंद गेट का ताला तोड़ा और बुजुर्ग को बाहर निकाला। कमरे में सो रहे बेटे को जगाया गया तो उसने पिता के न्यूरो के मरीज होने की जानकारी दी। कहा वह छत पर कैसे पहुंच गए, इसकी जानकारी नहीं है। गेट से बाहर न निकल जाएं, इसके लिए उसमें ताला लगा दिया जाता है।

पड़ोस के लोगों के मुताबिक रात करीब 10.15 बजे तीन मंजिला घर की छत पर बुजुर्ग चीख चिल्ला रहे थे। पहले तो सामान्य लगा, लेकिन वह जोर जोर से रोने लगे। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आवाज लगाई, जिस पर बुजुर्ग घर के बाहर से गए जीने से नीचे उतर आए। मेन गेट पर अंदर से ताला लगा था। पुलिसकर्मियों ने उनसे अनहोनी की जानकारी की, लेकिन उन्होंने टूटे फूटे शब्द ही कहे। किसी तरह मेन गेट का ताला तोड़ा गया। पुलिस कमरे के अंदर गई, जहां उनका बेटा सोता हुए मिला। उनसे पूछताछ की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें