कल्याणपुर में बंबा रोड पर बस्ती के किनारे कूड़ा डाले जाने से डंपिंग जोन जैसी स्थिति बन गई है। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं, मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी बदबू के बीच से निकलना पड़ता है।