कल्याणपुर ब्लॉक के होराबांगर चकरतनपुर में नाला चोक होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने के साथ ही घरों के सामने गली में भर गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गली में भरे बदबूदार पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।