मंधना स्थित दशहरा मेला ग्राउंड में रावण का पुतला खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया।प्लाट मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुतला खड़ा किए जाने पर आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मेला कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद प्लॉट मालिक ने पुतला खड़ा करने की सहमति दी।