कानपुर के चकेरी अंतर्गत जाजमऊ की पॉश डिफेंस कॉलोनी में मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर और खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर गिट्टी और उखड़ी बजरी फैलने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। इलाके की इस दयनीय सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में गहरा आक्रोश व्याप्त है, जिन्होंने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नई सड़क का निर्माण व मरम्मत कराने की मांग की है।