गजनेर थाना क्षेत्र के जरिया गांव के बाहर संचालित टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी के स्ट्रोजेज टैंक में सोमवार शाम छह बजे के करीब आग लग गई। टैंक के पास तेल लोडिंग का काम करा रहे दो श्रमिकों की चपेट में आने से मौत हो गई। आग लगने की जानकारी फैक्टरी प्रबंधन ने पुलिस और दमकल को दी। इधर फैक्टरी के श्रमिकों में भगदड़ मच गई। माती, भोगनीपुर से पहुंची दमकल टीम आग बुझाने में लगी है। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि मृतक श्रमिक की पहचान की जा रही है। आग बुझाई जा रही है।