अफीमकोठी चौराहे के पास डॉट नाला क्षतिग्रस्त होने से वार्ड-एक के लक्ष्मीपुरवा में गंदा पानी भर रहा है। जलनिकासी के लिए विभाग ने लक्ष्मीपुरवा खलवा में मड पंप लगाए हैं। पार्षद विकास साहू ने बताया कि तीन दिन पहले मंगली प्रसाद का हाता और झाड़ू वाली गली में भी जलभराव से करीब 200 परिवार प्रभावित हुए। उन्होंने जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी से कहकर वहां मड पंप लगवाया था। छह नवंबर को कुछ राहत मिली, लेकिन जोन-एक के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र प्रताप सिंह ने रात में पंप हटवा दिया। इससे छोटी दिवाली पर शनिवार को फिर जलभराव हो गया। सुनवाई न होने पर पार्षद ने सफाईकर्मी बुलाकर सीवर लाइनों की सफाई शुरू कराई।