कुरसौली नहर पुल से बारासिरोही नहर पटरी मार्ग जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गया था। सड़क पर जानलेवा गड्ढों की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इस 3.7 किलोमीटर की सड़क को फिलहाल मोटरेबल बनाने का काम शुरू कर दिया है।