चकेरी के पीएसी मोड़ चौराहे के पास नगर निगम की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। रामादेवी की ओर से टाटमिल जाने वाले पीएसी मोड़ चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच बना गहरा सीवर चैंबर का ढक्कन टूट गया है। कई दिनों से यह चैंबर खुला पड़ा हुआ है, जिसे केवल एक प्लास्टिक बैरीगेट रखकर ढक दिया गया है