कानपुर के सिविल लाइंस स्थित सीडलिंग एकेडमी में रविवार को ब्रिलिएंट माइंड चेस नेक्सस शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी शतरंज की प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए यह एक बेहतरीन मंच साबित हुआ है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित और चांदनी गुप्ता रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज कोच एवं ब्रिलिएंट माइंड चेस नेक्सस के संस्थापक अभय त्रिपाठी द्वारा किया गया।