कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तेपुर नाका के पास बृहस्पतिवार दोपहर गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस पर दबंगों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और बमबारी करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ मचाई। वारदात में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता आकांक्षा शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद व 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवे की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल भदौरिया को गिरफ्तार कर बारिश के बीच सड़क पर उसका जुलूस निकाला।