बिठूर के आसपास खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए रानीलक्ष्मीबाई चौराहे से चौबेपुर को जाने वाले मार्ग स्थित बिठूर स्टेडियम का लाखों रुपये की लागत से निर्माण कराया गया। भवन तो बना दिया गया, लेकिन भवन में खिड़कियां और दरवाजे आज तक नहीं लग पाए हैं और भवन में रंगरोगन भी नहीं हुआ है। इसके अलावा मैदान में बड़ी-बड़ी घास है और इस बड़ी-बड़ी घास की वजह से मैदान में खिलाड़ियों के लिए खेलना मुश्किल है।