ऐतिहासिक नगरी बिठूर के पत्थर घाट का सौंदर्यीकरण पारंपरिक स्थापत्य कला के अनुरूप कराया जा रहा है। घाट को आकर्षक रूप देने के लिए चुनार और राजस्थान के लाल पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खास बात यह है कि इन पत्थरों को जोड़ने के लिए सीमेंट के बजाय प्राचीन भारतीय निर्माण तकनीक से तैयार किए गए विशेष मसाले का प्रयोग किया जा रहा है।