मंधना से बिठूर रोड चौड़ीकरण के तहत ब्लू वर्ल्ड तिराहे के पास बिना सुरक्षा मानकों के पुलिया का निर्माण हो रहा था। अमर उजाला ने 28 सितंबर को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने निर्माण साइट पर बैरिकेडिंग लगवाने के साथ रेडियम टेप भी लगवा दिया है।