कानपुर के कर्नलगंज थाने में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने युवाओं और आम नागरिकों को कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया।